रेलवे का बैरियर टूटा, बड़े वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण व्यवस्था हुई कमजोर
लखीसराय, जून 21 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में ओवरलोड वाहनों का प्रवेश थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासनिक नियमों और प्रतिबंधों के बावजूद बड़े ट्रक और भारी वाहन शहर की मुख्य सड़कों से होकर गुजर रहे हैं, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि महत्वपूर्ण संरचनाओं की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। विशेष रूप से शहीद द्वार के समीप स्थित रेलवे पुल के नीचे आए दिन ओवरलोड वाहन फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई ट्रक निर्धारित ऊंचाई से अधिक सामान लादकर शहर में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे वाहन रेलवे पुल के नीचे से गुजरने के दौरान फंस जाते हैं, जिससे घंटों यातायात बाधित रहता है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि वाहन को निकालने के लिए सामान उतारना पड़ता है। इससे पुल की सुरक्षा को लेकर भी च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.