प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। शहर के पुराना माल गोदाम रोड स्थित रेलवे फाटक रविवार शाम टूट गया। फाटक न उठने के कारण रेलवे फाटक के पास जाम लग गया। भंगवा चुंगी चौराहे से रेलवे फाटक तक राहगीरों को मुश्किल हुई। पुराना माल गोदाम के रास्ते भंगवा, सहोदरपुर पूर्वी, शिवसत सहित दूसरे गांव जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। केविन मैन की सूचना पर पहुंची तकनीकी टीम ने रेलवे फाटक की मरम्मत की। शाम करीब छह बजे के बाद फाटक खुलने पर राहगीरों को राहत मिली। जाम लगने पर कई राहगीर दूसरे रास्ते होते हुए अपने घरों तक पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि पुराना माल गोदाम रोड का रेलवे फाटक स्टेशन से जुड़ा हुआ है। तत्काल टीम भेजकर मरम्मत कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...