चक्रधरपुर, अगस्त 7 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) कोलकाता के द्वारा शीतकालीन अवकाश यथा दुर्गा पूजा के दौरान (थर्ड एसी) में आकर्षक टूर पैकेज की घोषणा की गई है। पैकेज की शुरुआत दुर्गा पूजा के दौरान की जाएगी जिसमें भोजन, रहने और भ्रमण की व्यवस्था शामिल है। आईआरसीटीसी ने 5 से 8 दिनों का विभिन्न टूर पैकेज का चयन किया है इसमें एमपी वाइल्ड लाइफ हैरिटेज टूर, ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी रेल टूर, हिमालयन ट्रेंक्वीलिटी रेल टूर, मैजेस्टिक नार्थ ईस्ट के साथ कामाख्या दर्शन, उज्जैन ओंकारेश्वर स्प्रीच्युअल टूर, राम मंदिर दर्शन के साथ काशी प्रयागराज रेल यात्रा, विशाखापटनम सिटी ऑफ डेस्टिनी रेल पैकेज, पुरी जगन्नाथ धाम रेल टूर एवं हैदराबाद-मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग टूर शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सप्त ज्योतिर्लिंग...