हल्द्वानी, मई 26 -- हल्द्वानी। रेलवे के ऑटोमेटिक सिस्टम पर बढ़ती निर्भरता के बीच सोमवार को वनभूलपुरा-गौलापार रेलवे क्रॉसिंग पर तकनीकी खराबी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। रेलवे फाटक का लॉक अचानक फंस जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और भीषण गर्मी में लोग करीब 20 मिनट तक परेशान होते रहे। सुबह करीब नौ बजे दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और लखनऊ से हल्द्वानी पहुंच रही बाघ एक्सप्रेस की क्रॉसिंग के लिए रेलवे फाटक बंद किया गया था। एक साथ दो ट्रेनों के गुजरने के कारण फाटक पर पहले से ही भारी भीड़ जमा थी। ट्रेनों के निकलने के बाद जब ऑटोमेटिक गेट खोलने की कोशिश की गई तो लॉक सिस्टम जाम हो गया। काफी प्रयास के बावजूद फाटक नहीं खुला तो लोगों का सब्र टूटने लगा。

परिस्थितियाँ बिगड़ना हालात ऐसे हो गए कि कई बाइक सवार जान जोखिम मे...