मऊ, मई 11 -- मुहम्मदाबाद गोहना। रेलवे कॉलोनी में लगा समरसेबल विगत तीन दिन से जल जाने के कारण कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मचारियों को पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले की तीन दिन पूर्व तकनीकि कारणों सें मोटर जल गया। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में काफी दूर से प्लास्टिक का पाइप लगाकर लोग पानी का प्रयोग कर रहे हैं और इस गर्मी के मौसम में भारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द ही सही करने की मांग की है, ताकि इस गर्मी में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...