फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर, संवाददाता रेलवे कालोनी के वाशिंदो के लिए नगर पालिका का नाला परेशानियों का सबब बना हुआ है। दरअसल रेलवे कालोनी को जाने वाली नालियों में पालिका का नाला जोड़ दिया गया है। जिससे जलनिकासी प्रभावित होकर कालोनी के घरों तक में गंदा पानी भरता है।दशकों पूर्व नगर पालिका का नाला रेलवे कालोनी होते हुए शादीपुर में मिलाया गया था। जिससे रेलवे कालोनी की नालियों का गंदा पानी भी इसी से होकर निकलता था। लेकिन बारिश में कालोनी में होने वाले अत्यधिक जलभराव के कारण रेलवे ने अपनी सीवर लाइन डलवाकर पानी का निकास दुर्गा नगर में करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लगातार नगर पालिका को पत्र भेजकर कालोनी की नालियों से नाले को अलग करवाए जाने की मांग रेलवे के अफसर कर रहे हैं। इसके बावजूद पालिका प्रशासन द्वारा रेलवे कालोनी से गुजरे नाले को बंद करवाने...