बरेली, मार्च 28 -- मीरगंज। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन की कालोनी में आवासों के शौचालयों के सेफ्टीटैंक लंबे समय से खुले हैं। शुक्रवार की दोपहर में आवासों के पीछे सांड़ टैंक में गिर गया। चुरईदलपतपुर निवासी ब्रजमोहन पुष्पक ने बताया टैंक लंबे समय से खुले हैं। मलबे की दुर्गंध से लोग परेशान हैं। हरिओम गुप्ता ने बताया टैंक खुले होने की शिकायत की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...