रेलवे कालोनी के पास से शव बरामद
चाईबासा, जून 8 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत रेलवे कालोनी के पास से चटाई में लिपटा एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार के सुबह जब कुछ ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में चटाई में लिपटा शव पर नजर पड़ी। इसके बाद सूचना रेलवे पुलिस को भी दी गई। पुलिस घटना स्थल पर आकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति की दो-तीन दिन पहले हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नीयत से शव को चटाई में लपेट कर अपराधियों के द्वारा फेंक दिया गया। यह भी पढ़ें- चाइबासा रेलवे कालोनी के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति का सड़ा गला शव किया बरामद रेलवे पुलिस ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को भी दे दी। दोनों पुलिस मिलकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.