रेलवे कालोनी के नाले में शव मिलने पर मचा हड़कंप
चंदौली, जून 17 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित क्वार्टर संख्या 483 एबी के पीछे नाले में मंगलवार की शाम चार बजे 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया।रेलकर्मी अभिषेक राज की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचकर शव शिनाख्त का प्रयास की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के शरीर पर हाफ पैंट, हाथ में घड़ी थी। आसपास के लोगों के अनुसार सुबह टहलते हुए देखा गया था। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव के शिनाख्त के बाद स्थति स्पष्ट होगी। यह भी पढ़ें- सीने पर प्रहार, शरीर के बाकी हिस्सों में भी चोट के निशान यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.