बरेली, सितम्बर 22 -- बरेली। रेलवे कॉलोनियों की बदहाली को लेकर रेलवे बोर्ड सख्त हो गया है। कॉलोनियों में क्वार्टर, सड़कें, साफ-सफाई आदि समस्याएं हैं। कर्मचारियों और रेलवे यूनियन की ओर से तमाम शिकायतें बोर्ड तक पहुंची हैं। इसके बाद डीआरएम स्तर पर इंजीनियरिंग विभाग को एक-एक कालोनी का सर्वे करके कार्य कराने को कहा गया है। बरेली शहर में उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की 12 रेल कालोनियां हैं। पुराने रेल क्वार्टरों का खस्ता हाल है। चौपुला, बरेली सिटी, आफीसर, रेलवे अस्पताल, लोको आदि कालोनियां इज्जतनगर रेलवे की हैं। जंक्शन पर नार्थ, साउथ और सुभाषनगर रेल कालोनी है। पुराने क्वार्टर होने के चलते बारिश के मौसम में अधिक दिक्कतें आती हैं। छतें खराब हैं। नालियां बंद पड़ी हैं। इज्ज्तनगर रेलवे कॉलोनियों के संबंध में महाप्रंधक से यूनियन ने शिकायत की थी। तमाम शिक...