चंदौली, मई 25 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन एवं आसपास सोमवार की शाम डीआरएम उदय सिंह मीना ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मेन रोड से पीडीडीयू जंक्शन के साउथ साइड एंट्री तक कॉलोनी क्षेत्र होते हुए पैदल भ्रमण कर सड़क, नाला, कॉलोनी परिसर तथा आसपास उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान साउथ साइड एंट्री, आरक्षण भवन, पार्किंग क्षेत्र सहित साफ-सफाई, सुरक्षा एवं परिसर से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।मंडल रेल प्रबंधक ने साउथ साइड एंट्री के आसपास स्थित रेलवे के विभिन्न संसाधनों, भूमि क्षेत्र, पार्किंग क्षेत्र एवं कार्यालय परिसरों की स्थिति एवं उपयोग को देखा। निरीक्षण के दौरान डीडीयू जंक्शन के विकास के क्रम में साउथ साइड एंट्री क्षेत्र में उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत व्यवस्थाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्...