जमशेदपुर, मार्च 3 -- जमशेदपुर। टाटानगर केंद्रीय कृत कर्षण मरम्मत कारखाना के कर्मचारियों ने मंगलवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया। सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर ने मंडल विद्युत अभियंता प्रेम चन्द्र शर्मा को भगवा वस्त्र भेंट कर रंग बिरंगी टोपी पहनाई। होली मिलन समारोह में व्हिल शॉप के वरिष्ठ अनुभग अभियंता निलेश कुमार ने भाग लेकर कर्मचारियों के उत्साह को बढ़ाया।सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि 2026 की होली का चक्रधरपुर मंडल रेलवे में विशेष उत्साह है क्योंकि उत्पादन में रेकॉड वृद्धि हुई है। आपसी प्रेम व समाजिक समरसता के साथ होली मिलन समारोह में कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर सुखद भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.