गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के करबला रोड गुरुकुल गली में रेलवे कर्मी कुणाल कुमार के बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने रेलवे कर्मी के घर से 02 लाख रुपए नकद एवं लगभग 12-13 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी कर ली है। इस संबंध में नगर थाना पुलिस को जानकारी दे दी गयी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस कुणाल के घर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। कैसे हुई चोरी: रेलवे कर्मी कुणाल कुमार ने बताया कि वे रेलवे में कार्यरत हैं और चक्रधरपुर में पदस्थापित हैं। उनकी शादी एक साल पहले हुई है। माता-पिता की तबीयत खराब होने के कारण वे लोग इलाज कराने के लिए बाहर गए हुए थे। पिछले एक सप्ताह से घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.