मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छाता चौक स्थित आबकारी थाना के सामने रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट विजय कुमार के किराए के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 30 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली। इस संबंध में उन्होंने रविवार को काजीमोहम्मदपुर थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।बताया है कि वे मुजफ्फरपुर में ही कार्यरत हैं। छाता चौक पर किराए के मकान में रहते हैं। वे काम के सिलसिले में अपनी ससुराल गए थे। वहां से लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा है। अंदर जाने पर पता लगा कि आलमीरा का लाक टूटा हुआ है। चोरों ने इसमें रखे पत्नी, उनके और बच्चों के सोने के जेवरात और लाकेट की चोरी कर ली थी।सूचना पर काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित ने बताया कि मकान में और ...