रेलवे कर्मचारी संघ ने की कॉलोनी की जर्जर स्थिति में सुधार की मांग
जमशेदपुर, मई 31 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के सभी रेलवे कॉलोनी की स्थिति सुधारने और जर्जर क्वार्टर की तत्काल मरम्मत करने की मांग एक बार फिर से उठाया है। कर्मचारी संघ नेता के अनुसार रेलवे कॉलोनी के वर्षों पुराने क्वार्टर अब रहने योग्य नहीं है। क्योंकि किसी क्वार्टर की छत से प्लास्टर गिर रहा है तो किसी के दीवार ढहने का दर कर्मचारियों को सताता है। इधर रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ के टाटानगर ब्रांच सचिव मुद्रिका प्रसाद ने बताया कि दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक को भी क्वार्टर की बदहाली के मुद्दे पर पत्र दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.