रेलवे कर्मचारी यूनियन के नेता को मातृशोक
गोरखपुर, जून 18 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तिलौरा निवासी रेलवे कर्मचारी यूनियन संघ (नरमू) के महामंत्री व समाज सेवी प्रदीप धर दुबे की 94वर्षीय मां प्रेमावती देवी का बुधवार शाम निधन हो गया।गुरूवार सुबह 11 बजे अयोध्या के सरयू तट अंतिम संस्कार होगा। वह अपने पीछे चार बेटों का भरापूरा परिवार छोङ गई हैं। उनके निधन की सूचना पर विधायक प्रदीप शुक्ल,पूर्व विधायक शीतल पांडेय एवं जीएम सिंह, चेयरमैन प्रभाकर दुबे,प्रमुख ई.शशिप्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सहित अन्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- समाजसेवी के निधन पर जताया शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.