लखनऊ, अगस्त 1 -- आलमबाग के शांतिपुरम में शुक्रवार देर शाम रेलवे के बिजली विभाग में तैनात 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात करते समय ही फंदा लगा लिया। युवती ने घटना देख उसके दोस्तों को सूचना दी। दोस्तों ने दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला। शांतिपुरम निवासी रोहित प्रजापति को मृतक आश्रित कोटे पर रेलवे में नौकरी मिली थी। परिवार के अन्य सदस्य चिनहट सतरिख रोड पर रहते हैं, जबकि रोहित नौकरी के चलते आलमबाग में अकेले किराए पर रहता था। भाई लकी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम घटना की जानकारी मिली। जब तक परिजन अस्पताल पहुंचे, रोहित की मौत हो चुकी थी। परिजनों, दोस्तों और महिला मित्र के बयान दर्ज किए जा रह...