बागपत, फरवरी 17 -- अग्रवाल मंडी टटीरी। रेलवे के कर्मचारी संजय कुमार ने विभिन्न समस्याओं से आहत होगा बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उसने रेलवे विभाग के अधिकारियों पर नियम विरूद्ध कार्य करने और शिकायतों का निस्तारण न करने का आरोप लगाया है। बताया कि बिना वजह अनुपस्थित दर्ज की जा रही है। चेतावनी दी जब तक उसकी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो जाता है उसका आंदोलन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...