रेलवे कर्मचारी ए काली राव का हार्ट अटैक से निधन
जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के मैकेनिकल विभाग में ग्रेड-1 के पद पर कार्यरत रेलकर्मी ए काली राव का शनिवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे रेलवे ऑफिसर क्लब में इंचार्ज की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनके निधन की खबर से रेलवे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात काली राव ने परिवार के साथ खाना खाया और रोज की तरह सोने चले गए। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं उठे। अनहोनी की आशंका पर परिजन तत्काल उन्हें चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। काली राव चक्रधरपुर की लोको कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। निधन की सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.