रेलवे कर्मचारियों ने सौंपा मांगपत्र
पलामू, सितम्बर 13 -- मेदिनीनगर। डालटनगंज स्थित ईस्ट सेंट्रल इंप्लायज यूनियन शाखा के कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक के नाम मांग पत्र सौंपा। शाखा सचिव सचिन ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। मांग पत्र में बरवाडीह व डालटनगंज सेक्शन में निर्माणाधीन रेलवे आवासों का काम शीघ्र पूरा कराने तथा पुराने जर्जर क्वार्टरों की छतों की मरम्मत कराने की मांग की गई। बरवाडीह में लोको पायलट कर्मचारियों के अधूरे मोटरसाइकिल स्टैंड को पूरा कराने, लालगढ़ बिहार हाल्ट व कजरी में गैंग हट बनाने की मांग भी रखी गई। उकामाड़, हेहेगड़ा व मंगरा में बोरिंग कराकर स्थायी पेयजल व्यवस्था, बरवाडीह रेलवे क्लब के जीर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.