प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाकर 18000 रुपये करने और नए श्रम कानूनों को लागू करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर हुंकार भरी। वहीं प्रदर्शन के अंत में संघ के महामंत्री रूपम पांडेय के नेतृत्व में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी को प्रधानमंत्री एवं श्रम मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मंडल मंत्री आशीष कुमार मिश्रा,संयुक्त मंडल मंत्री सत्यम गुप्ता, श्याम जी शुक्ला, सनत कुमार तिवारी, संतोष शर्मा ,आरके सिंह ,सुरेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...