गिरडीह, अप्रैल 1 -- रेलवे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक आज गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय और बेगाबाद प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित महेशमुंडा रेलवे स्टेशन में बुधवार को स्थानीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ बैठक बुलाई गई है। बैठक में महेशमुंडा स्टेशन के विकास सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक की जानकारी रेलवे के द्वारा पत्र प्रेषित करके दी गई है। बैठक में जोन ब्रिटो मध्य और उच्च विद्यालय महेशमुंडा, निर्मला बालिका उच्च और मध्य विद्यालय महेशमुंडा, सेंट जोसेफ मध्य विद्यालय महेशमुंडा के प्रधानाध्यापक को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...