लखनऊ, अक्टूबर 15 -- -लखनऊ में गंभीर अस्वच्छता और रोडेंट मिलने पर बेस किचन बंद, सहारनपुर में खाद्य लाइसेंस निरस्त -यूपीएफएसडीए ने 43 कैटरिंग पर की छापेमारी, 30 रेलवे प्रतिष्ठानों में मिलीं खामियां यह भी पढ़ें- Dhanbad News: चंपारण मीट हाउस को खाद्य सुरक्षा विभाग का नोटिस लखनऊ, विशेष संवाददाता।कैटरिंग इकाइयों पर व्यापक प्रवर्तन अभियान रेलवे और हवाई यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यूपीएफएसडीए ने शुद्ध ही शुभ अभियान के तहत कैटरिंग इकाइयों के खिलाफ व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे कैटरिंग की 41 और एयरलाइंस को खाद्य आपूर्ति करने वाली दो इकाइयों समेत कुल 43 इकाइयों का निरीक्षण किया गया। जांच में स्वच्छता, खाद्य भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत साफ-सफाई, पेयजल परीक्षण, पेस्ट कंट्रोल और अनिवार...