रेलवे ओवर ब्रिज लिए 100 से अधिक दुकानें और मकान किए ध्वस्त
बिजनौर, जून 20 -- स्योहारा। स्योहारा में कई दशकों पुरानी मांग नूरपुर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज़ बनाने की प्रतीक्षा अब समाप्त होने जा रही है। रेलवे विभाग, राजस्व विभाग,पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के निर्देशन में गुरुवार से थाना रोड के दोनों और स्थित दुकान और मकान को अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य चल रहा है। गुरुवार को इस रोड पर 100 से अधिक दुकानें लगभग एक दर्जन मकान जेसीबी मशीन के द्वारा ध्वस्त किए गए। प्रशासनिक विभाग की ओर से लेखपाल, नायब तहसीलदार, नगर पालिका की ओर से अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल, मुख्य लिपिक देवेंद्र कुमार आदि के द्वारा पुलिस के सहयोग से थाना रोड का चोहडीकरण का कार्य अमल में लाया गया। इस कार्य में पीडब्ल्यूडी के एच् एस शर्मा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों और रोड के दोनों और बसे लोगों से अनुरोध किया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.