अमरोहा, मार्च 9 -- गजरौला, संवाददाता। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर फाजलपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए पेड़ भी काटे जाएंगे। वन विभाग ने सर्वे किया है। एक बार फिर से सेतू निगम की टीम के साथ वन विभाग सर्वे करेगा। बिजली विभाग लाइन हटाने के लिए सर्वे करके रिपोर्ट सेतू निगम को भेज चुका है। शहर के फाजलपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनना प्रस्तावित है। यह कार्य वर्ष 2027 व 28 में शामिल किया गया है। जिलाधिकारी के प्रस्ताव के बाद दिसंबर माह में ओवरब्रिज निर्माण का कार्य योजना बन गई थी। जिसके बाद सबसे पहला सर्वे बिजली विभाग से कराया गया था। सर्वे का कार्य पूरा करके बिजली विभाग ने सेतू निगम को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि फाटक से पांच-पांच सौ मीटर लंबा ओवरब्रिज दोनों तरफ बनेगा। इससे रेलवे ट्रैक पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.