रेलवे ओवरब्रिज बंद होने पर लगा भीषण जाम, दिन भर जूझे
बहराइच, जुलाई 13 -- जरवलरोड, संवाददाता। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड के निकट कुड़वा के पास रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज का पैनल खिसकने से रोका गया आवागमन सोमवार को लोगों को भारी पड़ गया। आवागमन रविवार रात 10 बजे बंद करके दोबारा वाहनों को पुराने रास्ते पर डायवर्ट किया गया। इससे भीषण जाम का सामना करना पड़ा। रात से लेकर दूसरे दिन वाहन फंसकर निकलते रहे। स्कूल वाहनों, एम्बुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को निकालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छुट गए। हालांकि दोनों छोर पर पुलिस रास्ते को बहाल करने में दिन भर डटी रही। रेलवे ओवरब्रिज पर आवागमन बंद जरवलरोड बस स्टॉप तिराहे पर तीनों ओर से आने जाने वाले फंसे। जल्दी आगे निकलने की होड़ में ट्रक, बस, कार और अन्य वाहन आपस में फंस गए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम में स्कूली वाहन, एंबुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.