कटिहार, मार्च 20 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर थाना क्षेत्र के प्राणपुर रोड स्टेशन के समीप एनएच-31 मुख्य सड़क स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात बदमाशों ने एक टोटो चालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसका टोटो लेकर फरार हो गया। इस संबंध में बभनी गांव निवासी कामेश्वर यादव ने प्राणपुर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका भाई मिठ्ठू यादव बीते 18 मार्च 2026 को रोज की तरह सुबह करीब सात बजे टोटो लेकर रोजी-रोटी के लिए निकला था। शाम तक मोबाइल पर परिजनों से बातचीत हुई। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परन्तु कोई सुराग नहीं मिला।19 मार्च की सुबह सूचना मिली कि प्राणपुर रोड स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज पर मिठ्ठू यादव घायल अवस्था में पड़ा है। परिजनों के पहुंचने पर देखा गया कि उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई है और उसका टोटो गायब है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.