रेलवे ओवरब्रिज के पास तैनात हुई ट्रैफिक पुलिस
कौशाम्बी, जून 29 -- सिराथू नगर में रेलवे ओवरब्रिज के दूसरे छोर धाता रोड पर लंबे समय से लग रहे जाम से परेशान व्यापारियों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रविवार शाम से मौके पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती करा दी। साथ ही जल्द ही यहां स्थायी पुलिस बूथ स्थापित कराने का भी आश्वासन दिया गया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि रेलवे ब्रिज के धाता रोड पर अक्सर घंटों जाम लगा रहता था। इससे एंबुलेंस में ले जाए जा रहे मरीजों, स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, किसानों, राहगीरों और शादी-विवाह के वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बाद अब यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। व्यापारियों का मानना है कि इससे बाजार क्षेत्र में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.