रेलवे ओवरब्रिज के एक तरफ का रास्ता खुलने से मिलेगी राहत
सहारनपुर, मई 3 -- दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे (709बी) पर रामपुर मनिहारान में रेलवे ओवरब्रिज की एक साइड पर तारकोल डालने का कार्य पूरा हो गया है। सोमवार को इस साइड पर वाहनों के चलने से लोगों को जाम व धूल की समस्या से भी निजात मिलेगी। रामपुर मनिहारान में स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर करीब 4 वर्ष से कार्य चल रहा है। रविवार को हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। कि ओवरब्रिज पर तारकोल डालकर सड़क निर्माण का कार्य रविवार की देर शाम तक पूरा हो जायेगा। एनएचएआई के साइट इंजीनियर सोनू सिंह व पुल पर कार्य करा रहे साइड इंजीनियर रवि गोड ने बताया है कि ओवरब्रिज की एक साइड पर तारकोल डालने का कार्य लगभग पूरा हो जायेगा और सोमवार को एक साइड वाहनों के आवागमन के लिए खोल दी जाएगी। यह भी पढ़ें- स्टेट्स रिपोर्ट: मलिहाबाद-दिलावर नगर आरओब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.