धनबाद, जनवरी 5 -- कतरास, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया रेलवे ओबीसी एसोसिएशन के हाजीपुर जोनल अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने रविवार को चिटाही स्थित आवास में धनबाद सांसद ढुलू महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जोनल अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने सांसद ढुलू महतो से रेलवे ओबीसी एसोसिएशन के जोनल स्तर पर संरक्षक बनने का आग्रह किया। इसे सांसद ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। मौके पर धनबाद मंडल अध्यक्ष रामजी चौधरी, सहायक सचिव धुरंधर यादव तथा सांसद प्रतिनिधि हनीत नारंग उपस्थित थे। सांसद को रेलवे ओबीसी एसोसिएशन का संरक्षक बनाए जाने पर संगठन के महेन्द्र कुमार, पीपी सिंह, अरुण कुमार, नवल किशोर, जागेश्वर यादव आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...