धनबाद, नवम्बर 22 -- धनबाद। शास्त्रीय संगीत की संस्था स्वर संगम की ओर से दो दिवसीय शास्त्रीय संगीत महोत्सव का आयोजन शनिवार से किया जाएगा। पहले दिन मानस मंदिर जगजीवन नगर में बच्चों के बीच शास्त्रीय संगीत, नृत्य और वाद्ययंत्र को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रविवार को यह कार्यक्रम रेलवे ऑडोटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें बनारस घराने की गायिका तेजस्विनी अपनी आवाज से शास्त्रीय संगीत की सुरों को छेड़ेंगी। शुक्रवार को जेके सिन्हा मेमोरियल स्कूल में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी स्वर संगम के संस्थापक बी जगदीश राव ने दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के बीच शास्त्रीय संगीत के प्रति रूझान पैदान करने के लिए पहले दिन एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में शास्त्रीय संगीत पर गायन, वादन, तबला एवं नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.