नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज यानी NTPC (ग्रेजुएट पदों) की भर्ती परीक्षा को लेकर एक नया आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की संभावित तारीखों की जानकारी दी गई है।कब शुरू होगी परीक्षा? रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, NTPC ग्रेजुएट पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT) दिसंबर 2026 के चौथे हफ्ते से शुरू होने की संभावना है। रेलवे ने बताया है कि परीक्षा की पक्की तारीखों के लिए एक अलग से नोटिस जल्द ही जारी किया जाएगा। फिलहाल अभ्यर्थियों को यह जानकारी इसलिए दी गई है ताकि वे अपनी पढ़ाई और तैयारी का सही टाइम-टेबल बना सकें और अगर परीक्षा केंद्र के...