प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी स्नातक स्तर भर्ती 2026 की प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा दिसंबर के चौथे सप्ताह में संभावित है। कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। भर्ती के तहत देशभर में 3548 पद भरे जाएंगे, जिनमें आरआरबी प्रयागराज के 265 पद शामिल हैं। इनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर के 196, चीफ कामर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 42 और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 27 पद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...