रेलवे ऊपरी पुल के नीचे से हटाया गया अतिक्रमण
भागलपुर, मई 20 -- सुल्तानगंज। नगर परिषद द्वारा रेलवे ऊपरी पुल के नीचे किए गए अतिक्रमण को मंगलवार को हटा दिया गया। नप के सिटी मैनेजर रवीश चंद्र वर्मा ने बताया कि निर्देश के बाद रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लगाए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यह अतिक्रमण जेसीबी द्वारा हटाया गया। अस्थायी रूप से झोपड़ी आदि को हटाया गया। अतिक्रमण नहीं लगाए जाने की सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी अतिक्रमण हटाने का काम होगा। सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। मौके पर पुलिस पदाधिकारी सहित कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- रेलवे ऊपरी पुल के नीचे से हटाया गया अतिक्रमण यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में जेसीबी से तोड़ा गया अवैध निर्माण यह भी पढ़ें- लोहिया पुल के नीचे से हटाया अतिक्रमण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.