रेलवे उपनिरीक्षक पद पर चयनित होने स्वागत
कन्नौज, जून 28 -- छिबरामऊ। बसपा के विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुधीर आनंद के भतीजे नितेश कुमार का रेलवे उपनिरीक्षक पद पर चयन होने के बाद वह प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हैदराबाद रवाना हो गए। इस अवसर पर परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। नितेश कुमार ने कहा कि उन्होंने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों और विचारों से प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम एवं लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने माता-पिता, परिजनों तथा ग्रामवासियों के आशीर्वाद को अपनी उपलब्धि का आधार बताया। हैदराबाद रवाना होने से पूर्व उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए देश सेवा और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.