चंदौली, मार्च 2 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेलवे मानसनगर के पूर्वी छोर पर स्थित बिछड़ी मोहल्ले के रहने वाले रेलवे इंजीनियर के बंद मकान को बीते रविवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजा सहित सभी कमरों का ताला तोड़कर 22 हजार नगदी, तीन लाख का आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चुरा लिया। घटना की जानकारी सोमवार की दोपहर इंजीनियर के मकान पर पहुंचने के बाद हुई। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की छानबीन करने में जुटी है। पीडीडीयू रेलवे में शशि प्रकाश यादव रेलवे बिजली विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। वह बीते 28 फरवरी को पत्नी का इलाज कराने बिहार पटना चले गए। इस दौरान मकान पर ताला बंद था। बीते रविवार की दोपहर में घर में लगे कैमरा से मकान का जायजा लिए। वह...