फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लोको रोड के रेलवे आवास में रह रहे एक फ ौजी के कमरे से 15 लाख के जेवर चोरी कर लिये गये। मंगलवार की सुबह जब कमरे का दरवाजा खुला देखा गया तो चोरी का पता चला।सीओ ने पहुंचकर जानकारी की। फॉरंसिक टीम ने निशान लिये। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगी हुयी है। लोको रोड तिराहे के नजदीक दीवान दीपक कुमार के नाम क्वार्टर एलाट है। पूर्व में दीपक जीआरपी में थे। इस समय उनकी तैनाती कासगंज जिले की सिविल पुलिस में है। 18 मार्च 2025 से दीपक के नाम एलाट सरकारी आवास में सेना के हवलदार क्लर्क मुकेश शर्मा रहते हैं। मुकेश की तैनाती जम्मू कश्मीर के जे एण्ड के में है। यहां पर उनकी पत्नी पूनम शर्मा और बेटा हिमांशु रहते हैं। यह लोग बिहार प्रांत के मेेहंदीपुर खगड़िया के रहने वाले हैं।पूर्व में मुकेश की तैनाती ...