रेलवे आरक्षण प्रणाली ठप, टिकट के बिना लौटे यात्री
फरीदाबाद, जुलाई 11 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर शनिवार को तकनीकी खराबी के चलते कई घंटे तक टिकट बुकिंग प्रभावित रही। कंप्यूटर सिस्टम और नई आरक्षण प्रणाली में आई दिक्कतों के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को बिना टिकट लौटना पड़ा। वहीं कई यात्रियों के खातों से ऑनलाइन भुगतान की राशि कट गई, लेकिन टिकट जारी नहीं हो सकी, जिससे यात्रियों में पैसे वापस मिलने को लेकर चिंता बनी रही। यात्रियों ने बताया कि टिकट बुक कराने के दौरान ऑनलाइन भुगतान सफल हो गया, लेकिन सिस्टम में त्रुटि आने के कारण टिकट जारी नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि जिन यात्रियों के पैसे कटे हैं, उनकी राशि निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाते में वापस कर दी जाएगी। हालांकि कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई कि र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.