रेलवे आयोजित कर रहा है स्वच्छ मन, स्वच्छ शरीर और स्वच्छ घर कार्यक्रम
जमशेदपुर, नवम्बर 29 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने कर्मचारियों को आवश्यक स्वास्थ्य और कल्याण सेवा उपलब्ध कराने के लिए शालीमार रेलवे स्टेशन पर "स्वच्छ मन, स्वच्छ शरीर, स्वच्छ घर" नाम से एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से संविदा कर्मचारियों (कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ) और स्टेशन पोर्टरों पर ध्यान दिया गया, जिन्हें अक्सर स्वास्थ्य संबंधी सलाह और निवारक देखभाल (प्रिवेंटिव केयर) तक पहुँचने के सीमित अवसर मिलते हैं। कार्यक्रम के तहत घर के पास स्वास्थ्य जांच, स्वस्थ जीवन शैली, व्यक्तिगत स्वच्छता, तनाव कम करने के तरीके और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया गया। सभी के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए "स्वच्छ मन, स्वच्छ शरीर, स्वच्छ घर" अभियान पूरे जोन में अभी भी जारी है। वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की मुख्य अस्पताल के पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.