रांची, नवम्बर 24 -- रांची, संवाददाता। दक्षिण-पूर्व रेलवे रांची डिवीजन ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुव्यवस्थित और मरीजों के अनुकूल बनाने के लिए ओपीडी समय में बदलाव किया है। डीआरएम रांची सहित रांची, मूरी और बानो की सभी तीन हेल्थ यूनिट्स में 1 दिसंबर 2025 से नया ओपीडी समय प्रभावी हो जाएगा। रांची के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार तक ओपीडी सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक और दोबारा शाम 3:30 से 5:30 बजे तक संचालित होगी। वहीं, शनिवार को ओपीडी सेवा सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यह निर्णय रेलवे बोर्ड के निर्देश तथा संबंधित ई-ऑफिस फाइल के आधार पर लिया गया है। बदलाव का उद्देश्य मरीजों को समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराना और भीड़ के बेहतर प्रबंधन को सुनिश्चित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.