जमशेदपुर, मार्च 5 -- जमशेदपुर। रिटायर रेल कर्मचारी स्वर्गीय भोला प्रसाद की पत्नी गुलमनी देवी 70 वर्ष की गुरुवार को टाटानगर रेलवे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परसुडीह के हलुदबनी निवास वृद्धा की मौत के बाद परिजन और पड़ोसी अस्पताल में हंगामा करने लगे। परिजनों ने रेलवे के डॉक्टर पर गलत दवा देने और समय रहते टाटा मोटर्स अस्पताल रेफर नहीं करने का आरोप लगाया है। मृतका के बेटे राकेश ने बताया कि उसकी मां को मामूली सर्दी खांसी और बुखार था इससे सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी वह पैदल चलकर घर से अस्पताल आई थी लेकिन यहां गलत दवा के कारण मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...