प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने रेलवे अस्पताल में मानद विजिटिंग विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती मानदेय के आधार पर की जाएगी। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ और त्वचा रोग विशेषज्ञ के एक-एक पद पर नियुक्ति होगी।स्त्री रोग विशेषज्ञ को सप्ताह में छह दिन सेवा देने पर 67 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा, जबकि त्वचा रोग विशेषज्ञ को सप्ताह में चार दिन सेवा के लिए 41 हजार रुपये दिए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो चुकी है और 15 दिनों के भीतर आवेदन पहुंचना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...