प्रयागराज, जून 13 -- उत्तर मध्य रेलवे अपने केंद्रीय अस्पताल की सुविधाओं के विस्तार पर करोड़ों रुपये खर्च करने जा रहा है। रेलवे ने अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए रैन बसेरा विकसित करने के साथ-साथ आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल और अन्य सुविधाओं के निर्माण के लिए बजट के साथ टेंडर जारी किया है। सिविल लाइंस स्थित केंद्रीय अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के ठहरने के लिए रैन बसेरा बनाया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल के ओपीडी भवन की दूसरी मंजिल पर नया कॉन्फ्रेंस हॉल, पीयर ग्रुप रूम और वेटिंग हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इन परियोजनाओं पर करीब 2.27 करोड़ रुपये से अधिक की लागत खर्च की जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस से बड़ी होगी सिटी साइड की पार्किंग इसके अलावा रैन बसेरा के लिए अलग से बजट जारी किया गया है। बता दें कि रेलवे अस्...