रेलवे अस्पताल में जाली काटकर कीमती सामान पार, मजदूरों से पूछताछ È
उरई, जून 10 -- उरई। संवाददाता चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए रेलवे अस्पताल की जाली काटकर करीब एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। इसमें कम्प्यूटर के साथ दवाएं व जरूरी सामान चला गए। घटना की जानकारी पाकर सुबह रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर कैमरों को खंगाला। साथ ही अस्पताल स्टाफ के साथ बाहर काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए टीम काम कर रही है।डॉक्टर देव कौशिक ने रेलवे पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रेलवे अस्पताल के औषधि कक्ष में रखा कम्प्यूटर, प्रिंटर के अलावा जरूरी दवाइयां और अन्य सामान चोरी हो गया। चोर अस्पताल के पीछे जाल काटकर अंदर घुसे। बुधवार सुबह जब कर्मचारियों ने अस्पताल खोला तो औषधि कक्ष में जाली कटी होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.