रेलवे अस्पताल जमालपुर में रेलकर्मी की पत्नी को एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने पर परिजनों ने काटा बवाल, हंगामा
मुंगेर, अगस्त 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर के फिमेल वार्ड में शुक्रवार की शाम उस समय हंगामा मच गया, जब इलाजरत रेलकर्मी की पत्नी को एक्सपायरी सलाइन चढ़ाए जाने का मामला सामने आया। परिजनों ने सलाइन की जांच के दौरान उसकी एक्सपायरी डेट देख ली, जिसके बाद अस्पताल में करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई। जानकारी के अनुसार जया कुमारी (26) फिमेल वार्ड के बेड नंबर दो पर इलाजरत हैं। उनके पति गुलशन कुमार जमालपुर कैरेज एंड वैगन में कार्यरत हैं। जया कुमारी रामपुर कॉलोनी के क्वार्टर संख्या 482/83 एबी में रहती हैं। मूल रूप से वह साहिबगंज, झारखंड की रहने वाली हैं। बताया गया कि बीते 11 अगस्त को दूध गर्म करने के दौरान आग से झु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.