जमशेदपुर, मई 10 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस टीम द्वारा शनिवार को उप मंडल अस्पताल के कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण मॉक ड्रिल के माध्यम आग से बचाव में दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अस्पताल के मेल वार्ड के समक्ष कैंटीन क्षेत्र में प्रशिक्षण में उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुतलू मुर्मू , वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. पॉली टारगेन, डॉ. डी टोपनो के साथ दर्जनों नर्स, ड्रेसर, लिपिक ने भाग लिया। सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि, आग लगने के विभिन्न कारण वायरिंग के लुज कनैक्शन, टुटे स्विच, प्लग का उपयोग है। ऐसे में आग लगने पर तत्काल फायर संयंत्र उपयोग कर रेल कर्मचारी मरीजों की सुरक्षा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.