रेलवे अफसर सीखेंगे जनता से जुड़ी नीति बनाना
प्रयागराज, जून 2 -- रेलवे ने अब अफसरों को जनता से जुड़ी नीतियां बनाने की ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। इसके लिए रेलवे के ग्रुप ए अधिकारियों के लिए 12 महीने का हाइब्रिड पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। 19वां पीपीएम कार्यक्रम 14 अगस्त 2026 से गुरुग्राम के मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में शुरू होगा। इसमें एनसीआर समेत सभी जोन के इच्छुक अधिकारी 11 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। प्रशिक्षण में पब्लिक पॉलिसी एनालिसिस, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, ई-गवर्नेंस, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप, फाइनेंस, मानव संसाधन प्रबंधन और इंफ्रास्ट्रक्चर इकोनॉमिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। आवेदन करने वाले अधिकारियों के लिए ग्रुप ए सेवा में कम से कम पांच वर्ष पूरा होना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.