प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में रेलवे अधिकारियों के लिए 10 यूनिट टाइप-5 आवासों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे ने इसके लिए ई-टेंडर आमंत्रित किए हैं। परियोजना की अनुमानित लागत 14.57 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज मंडल के अंतर्गत 10 टाइप-5 क्वार्टरों का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना पूरी होने से अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 12 माह की समयसीमा तय की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...