रेलवे अधिकारी और कर्मचारियों ने पौधरोपण कर दिया "एक पेड़ मां के नाम" का संदेश
हाथरस, मई 28 -- हाथरस। रेलवे बोर्ड के निर्देशन एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत बुधवार को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों के मध्य पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देना है। अभियान के अंतर्गत "एक पेड़ मां के नाम" पहल के तहत हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन, स्टेशन परिसर, कॉलोनी, कार्यालयों और रेलवे भूमि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेलवे कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा छायादार, फलदार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण कर हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- सूबेदारगंज स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.