रेलवे अंडरपास में लग रहा जाम, स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन
बागपत, मई 21 -- बड़ौत। बिजरौल रोड रेलवे अंडरपास पर रोजाना लगने वाले जाम और जाम के कारण परेशानी से जूझने वाले स्कूली बच्चों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन तक किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। दरअसल, बिजरौल रोड रेलवे अंडरपास आवागमन के लिए जब से शुरू हुआ है, उसी रोज से इसमे ज्यादातर समय जाम की समस्या बनी रहती है। घंटों तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार और अंडरपास के अंदर फंसे हुए वाहनों के कारण रोजाना लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय स्कूली बच्चों की गाड़ियां भी अंडरपास में फंस जाती हैं, इस कारण बच्चे अपने घर समय से नहीं पहुँच पाते। भीषण गर्मी के बीच बच्चे यहां परेशान रहते हैं। इस बीच एक स्कूल के बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे बच्चे हाथों में पोस्टर उठाये इस समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.